सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल – 22 मई 2025:
आज, 22 मई 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। ibjarates.com की जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतें लगभग 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर थीं। लेकिन बुधवार सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई और यह 94,000 रुपये के पार पहुंच गई। MCX पर आज सुबह 10:05 बजे सोने की कीमतों में 0.54% की वृद्धि हुई, जिसके बाद यह 95,344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई
कल सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से बढ़त दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक सोना और चांदी एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए थे। हाल ही में आई गिरावट के बाद अब एक बार फिर से इनके दामों में उछाल आया है। महंगे सोने और चांदी के चलते लोग अब हल्की धातुओं के आभूषण बनवाने की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता
है।
आज का नवीनतम सोने का भाव:
1. 22 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
2. 24 कैरेट सोना: ₹9,743 प्रति ग्राम
3. 22 कैरेट सोना: ₹8,931 प्रति ग्राम
4. 18 कैरेट सोना: ₹7,308 प्रति ग्राम
इन दरों में ₹1 की वृद्धि दर्ज की गई है।:
1. दिल्ली में सोने की कीमतें:
2. 24 कैरेट सोना: ₹9,758 प्रति ग्राम
3. 22 कैरेट सोना: ₹8,946 प्रति ग्राम
4. 18 कैरेट सोना: ₹7,320 प्रति ग्राम
आईबीजेए के अनुसार आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी:
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज बढ़कर ₹95,070 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि कल शाम तक ₹93,431 प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 916 शुद्धता (22 कैरेट) वाला सोना अब ₹87,434 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल तक ₹85,927 था।
इसके अलावा, 750 शुद्धता (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत ₹71,589 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 585 शुद्धता (14 कैरेट) वाला सोना ₹55,839 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।
चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी ₹97,475 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि कुछ दिन पहले यह ₹95,800 प्रति किलोग्रा
म थी।
0 टिप्पणियाँ